फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने बिजली घर का किया घेराव, हंगामा

Tue, 04 Aug 2015 11:01 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार देर रात फाल्ट ठीक न करने से नाराज तमाम उपभोक्ताओं ने बाजार गेट स्थित बिजली घर का घेराव कर खूब हंगामा किया। फाल्ट के कारण पूरी रात मोहल्ला साहूकारा के आधे घरों की बिजली गायब रही। उधर, आयुर्वेदिक कॉलेज चौराहा के पास तारों के आपस में टकरा जाने से खकरा, डालचंद, बेनीचौधरी समेत कई मोहल्लों की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

सोमवार की शाम एलटी लाइन में फाल्ट आने से मोहल्ला साहूकारा के आधे घरों की बिजली गुल हो गई। काफी देर तक जब बिजली नहीं आई तो उपभोक्ताओं ने बाजार गेट स्थित बिजली घर फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इस पर तमाम उपभोक्ता बिजली घर पहुंचे और कॉल न उठाने पर नारजगी जाहिर की। वहां मौजूद कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं से अभद्रता शुरू कर दी। उपभोक्ताओं का आरोप है कि जब उन्होंने एसडीओ टाउन से समस्या बताई, लेकिन उन्होेंने अनसुनी कर दी। इससे उपभोक्ताओं का पारा चढ़ गया और  बिजली घर का घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। फाल्ट दूर न करने से पूरी रात मोहल्ले के आधे घरों की बिजली गुल रही। उधर, आयुर्वेदिक कॉलेज चौराहा के पास एलटी लाइनों के तार आपस में टकरा गए। जिससे मोहल्ला डालचंद, खकरा, चौक व बेनी चौधरी सहित कई मोहल्लों की बिजली गायब हो गई। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एसडीओ टाउन दीपक नेगी ने बताया कि फाल्टों को दूर कर बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें