फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भू-कटान रोकने के प्रयास न होने के विरोध में प्रदर्शन

Mon, 03 Aug 2015 11:30 PM IST
Purnpur
विज्ञापन
विज्ञापन
विहिप, बजरंग दल कार्यकर्ताओं और चंदिया हजारा, राहुलनगर के लोगों ने शारदा नदी कटान रोकने के प्रयास न होने के विरोध में एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंप कर कटान रोकने को ठोकरें, बांध बनवाकर क्षेत्रवासियों की सुरक्षा की मांग की।
विज्ञापन

शारदा नदी ने चंदिया हजारा, राहुलनगर की ओर भू-कटान तेज कर दिया। इससे क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मचा है। विहिप नेता महादेव गाईन और बजरंग दल के नेता रूम सिंह यादव के नेतृत्व में चंदिया हजारा, राहुलनगर के लोगों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर क्षेत्र में कटान रोकने को प्रयास न होने के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि नदी तेजी से चंदिया हजारा, राहुलनगर, कालोनी नंबर छह के निकट कटान कर रही है। इससे उनके गांव की बस्ती को खतरा बना हुआ है। कटान मेें उनकी  फसलें नदी में समा रहीं हैं। फसलें तबाह होने पर वे लोग भुखमरी के कगार पर पहुंच जाएंगे। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कटान रोकने को ठोकरें, बांध बनाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में सुशील अग्निहोत्री, विश्वजीत, गोपाल मिस्त्री आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें