बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के ग्राम पैनिया रामकिशन निवासी एक महिला ने अपने पति पर दूसरी महिला को घर में रखने की जिद में उसे चार बच्चों समेत घर से निकालने का आरोप लगाया है।
पीड़िता ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि उसका पति एक शादीशुदा महिला को घर में रखना चाहते हैं। आरोप है कि इसी बात को लेकर पति उन्हें लगातार घर से निकालने की धमकी दे रहा था। पति ने दूसरी महिला को अपने साथ घर में रखने की बात भी कही। घर से निकाले जाने के बाद वह व उसके चार बच्चे परेशान है। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद