फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अज्ञात वाहन की टक्कर से नवाबगंज के दीपक की हुई थी मौत

Mon, 12 Oct 2026 12:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गजरौला। असम हाईवे पर गजरौला क्षेत्र में शनिवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर में नवाबगंज के दीपक की मौत हुई थी, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हुआ था। देर रात दोनों की पहचान बरेली जिले के नवाबगंज कस्बे के रहने वाले युवकों के रूप में हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन को सौंप दिया।
हादसा शनिवार रात करीब नौ बजे असम हाईवे पर गजरौला थाना क्षेत्र के गढ़ा जंगल में हुआ। बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की हालत गंभीर होने पर उसे बरेली रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद दोनों की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। देर रात मृतक की पहचान दीपक 32 पुत्र पोथीराम और घायल की पहचान 30 वर्षीय मुकेश पुत्र पोथीराम निवासी मोहल्ला पट्टा कस्बा नवाबगंज, जिला बरेली के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद दीपक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें