फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दो खंड शिक्षाधिकारियों के बदले कार्यक्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने मरौरी के खंड शिक्षा अधिकारी शिव शंकर मौर्य का बिलसंडा तबादला कर दिया है। नगर क्षेत्र पीलीभीत में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह को ब्लॉक मरौरी में तैनाती दी गई है।
विज्ञापन

बिलसंडा के खंड शिक्षा अधिकारी केसी पांडे को विभिन्न आरोपों के चलते शासन ने निलंबित कर दिया था। बिलसंडा के खंड शिक्षा अधिकारी के निलंबन हो जाने से बिलसंडा ब्लॉक में कोई खंड शिक्षा अधिकारी नहीं था। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि दोनों खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे नवीन तैनाती वाले ब्लाॅकों में कार्यभार ग्रहण करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें