फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मान्यता का चला रहा था स्कूल, बीएसए ने कराई जांच

विज्ञापन
इसी स्कूल में जांच को पहुंची थी टीम। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर में एक बिना स्कूल के अप्रैल में मदरसा शुरू हुआ था। शिकायत मिलने पर बीएसए ने एबीएसए नगर को भेजकर जांच कराई, तो मान्यता नहीं मिली।
विज्ञापन

नकटादाना चौराहा स्थित संचालित इंग्लिश मीडियम स्कूल अप्रैल में शुरू हुआ था। स्कूल संचालक के पास मान्यता नहीं थी। इसकी शिकायत किसी ने बीएसए अमित कुमार सिंह से की। बुधवार को बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी नगर शिवशंकर मौर्य को भेजकर जांच कराई। जांच में शिकायत सही मिली। खंड शिक्षा अधिकारी ने स्कूल बंद करा दिया। स्कूल संचालक से मान्यता के बाद ही स्कूल चलाने को कहा। हालांकि खंड शिक्षा अधिकारी ने स्कूल संचालक को नोटिस देकर तीन दिन में जवाब मांगा है। नोटिस का जवाब मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
दावत-ए-इस्लामी को लेकर मदरसा की उड़ी थी अफवाह
बीएसए ने टीम जांच को भेजी, तो अफवाह उड़ी कि दवात-ए- इस्लामी संगठन द्वारा संचालित मदरसा में एसपी ने जांच कराई है। गोलक रखकर चंदा एकत्र कराया जा रहा है। इस अफवाह से लोग सकते में आए गए। हालांकि पुलिस अफसरों से इस संबंध में वार्ता की गई, तो उन्होंनें किसी तरह के कोई भी छापामार कार्रवाई से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत मिली थी कि नकटादाना चौराहे पर बिना मान्यता के स्कूल संचालित किया जा रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी को भेज कर जांच कराई गई। जांच में मान्यता नहीं मिली। नोटिस देकर जवाब तलब किया गया है। -अमित कुमार सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें