फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जिले भर में गूंजा एक ही संदेश... करें योग-रहें निरोग

विज्ञापन
योग दिवस
विज्ञापन
पीलीभीत। 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में योग से निरोगी रहने का संदेश गूंजा। शहर से लेकर कस्बों और गांवों में लोगों ने योगाभ्यास किया। योग को आदत में शामिल कर खुद को स्वस्थ रखने का संकल्प लिया। शनिवार को जिला, तहसील, ब्लॉक मुख्यालय, शिक्षण संस्थाओं और घरों में 50 हजार से अधिक लोगों ने योग किया।
विज्ञापन


शहर में गांधी स्टेडियम में मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह, एडीएम ऋतु पूनिया, सीडीओ आरके श्रीवास, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने योग कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्टेडियम में करीब दो हजार लोगों ने योगाभ्यास किया।

तेज धूप में भी साधक खुद की सेहत के प्रति सजग दिखे। न्यायिक अधिकारियों ने न्यायालय परिसर में योग किया। चिरौंजी लाल वीरेंद्र पाल सरस्वती इंटर कॉलेज में विद्यार्थी, शिक्षक और आमजन ने योग से निरोगी रहने का संकल्प लिया। अन्य शिक्षण संस्थाओं, कार्यालयों और लोगों ने घरों में भी योग किया। वेबसाइट पर फोटो भी अपलोड की।
विज्ञापन


ललौरीखेड़ा में एसएसबी अधिकारियों और कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में वन अधिकारियों और कर्मचारियों ने योग किया। मरौरी ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा और कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। शहर के गोस्वामी मॉम्स प्राइड, लायंस बाल विद्या मंदिर स्कूल, ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल, बेनहर स्कूल, लिटिल एंजिल्स स्कूल, स्प्रिंगडेल कॉलेज में भी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने योग किया। चौधरी निहाल सिंह कृषि (पीजी) कॉलेज ऐमी, लॉर्ड कृष्ण स्कूल, इनीशियम ग्लोबल स्कूल स्प्रिंगडेल स्कूल, सफी कॉलेज बीसलपुर में भी योग कार्यक्रम का आयोजन हुआ।






तहसील, ब्लॉक और 51 गांवों में हुआ योग

बीसलपुर। योग दिवस पर राजकीय महाविद्यालय, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, इनर व्हील क्लब, जवाहर नवोदय विद्यालय, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज समेत क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों में विद्यार्थियों ने योग किया। तहसील कार्यालय, नगर पालिका, ब्लॉक कार्यालय समेत 51 गांवों में भी योग कार्यक्रम हुआ। संवाद











जनप्रतिनिधियों और आमजन ने किया योग

बरखेड़ा। कस्बे के जूनियर हाईस्कूल, बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल परिसर में भारतीय योग संस्थान पीलीभीत के प्रशिक्षक योगाचार्य सुरेश कुमार शर्मा ने लोगों को योगाभ्यास कराया। बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, एसडीएम बीसलपुर और अन्य अधिकारियों ने योग किया। संवाद




योग से निरोगी रहने का दिया संदेश
कलीनगर/ मझोला। गोमती उद्गम स्थल माधोटांडा पर साधकों ने योगाभ्यास किया। पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, एसडीएम महिपाल सिंह, नायब तहसीलदार अक्षय यादव आदि अफसरों ने भी योग किया। नगर पंचायत न्यूरिया, प्राथमिक विद्यालय खजुआ दीन नगर, चौधरी उमराव सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मझोला में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने योग किया। मझोला नगर में हुए कार्यक्रम में योग प्रशिक्षिक गुंजन अरोड़ा ने सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, पद्मासन आदि का अभ्यास कराया। संवाद


तेज धूप में आया शिक्षिका को चक्कर

पीलीभीत। शनिवार को सुबह सात बजे ही तेज धूप खिल आई। इस दौरान स्टेडियम में योगाभ्यास कर रहीं ललौरीखेड़ा ब्लॉक के स्कूल में तैनात शिक्षिका शाहीन को चक्कर आ गया। बताया गया कि उनका ब्लड प्रेशर बढ़ गया। एडीएम ऋतु पूनिया, एसडीएम सदर आशुतोष गुप्ता ने शिक्षिका का हाल जाना। प्राथमिक उपचार किया गया। इस दौरान धूप की वजह से कई साधक पंफलेट से सिर ढककर भी बैठे दिखे। एक महिला साधक छाता लगाए नजर आईं। संवाद


....नहीं पहुंचे प्रभारी मंत्री

पीलीभीत। जिले के प्रभारी मंत्री बलदेव औलख को भी योग कार्यक्रम में प्रतिभाग करना था। उनके आने का कार्यक्रम भी जारी हुआ था। होर्डिंग पर मुख्य अतिथि के तौर पर उनका फोटो भी लगाया गया, लेकिन किसी कारणवश प्रभारी मंत्री योग कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। यह चर्चा का विषय बना रहा। संवाद



मेडिकल काॅलेज के विद्यार्थियों ने किया योग

पीलीभीत। 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मेडिकल कॉलेज में भी योग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। चिकित्सकों और विद्यार्थियों ने योगाभ्यास कर निरोगी रहने का संकल्प किया। जेएमबी इंस्टीट्यूट में संस्था के प्रबंध निदेशक अंचल गुप्ता ने योग कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने योग को भारतीय जीवन शैली का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। योग प्रशिक्षक/ चीफ प्रॉक्टर एनएम सक्सेना ने विद्यार्थियों को योगाभ्यास कराया। संवाद


महाविद्यालय, कॉलेजों में किया गया योग

पूरनपुर। गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रवक्ताओं, विद्यार्थियों ने योग किया। प्रवक्ता अंकित गुप्ता ने योग कराया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में योगाचार्य बृजेश सिंह ने योग कराया। विधायक बाबूराम पासवान, एसडीएम अजीत प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य संजय मिश्रा, तहसीलदार हसीबउर रहमान अंसारी, नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता, हरिबल्लभ गुप्ता, हर्ष गुप्ता, रवि गुप्ता, हर्ष प्रधान आदि मौजूद रहे। आरएसआरडी सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, इंडियन रेडक्रास सोसायटी, उच्च प्राथमिक स्कूल में शिक्षकों के साथ योग किया। इसके अलावा परिषदीय स्कूलों में भी योग हुआ। संवाद

अमरिया। तहसील परिसर में प्रशिक्षक योगाचार्य मोहित कुमार ने, ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, राजकीय इंटर कॉलेज परिसर आदि स्थानों पर शनिवार सुबह योगाभ्यास किया गया।

बिलसंडा। नगर में गांधी स्मारक सुंदर लाल इंटर काॅलेज में आरएसएस के कार्यकताओं ने योग किया। ब्लॉक परिसर में, आर्य समाज मंदिर, सरस्वती शिशु मंदिर, सीएचसी समेत कई जगह लोगों ने योग किया। संवाद

योग दिवस

योग दिवस

योग दिवस

योग दिवस

योग दिवस

योग दिवस

योग दिवस

योग दिवस

योग दिवस

योग दिवस

योग दिवस

योग दिवस

योग दिवस

योग दिवस

योग दिवस

योग दिवस

योग दिवस

योग दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें