फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दुकान खाली करने पर हुए विवाद की दूसरे दिन दर्ज हुई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली पुलिस ने एक गांव में शुक्रवार को दुकान खाली कराने पर हुए विवाद की रिपोर्ट शनिवार को दूसरे दिन दर्ज कर ली।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को दुकान खाली करने को लेकर विवाद हो गया था। दुकानदार ने कोतवाली में तहरीर देकर गंभीर आरोप लगाए थे। तहरीर में गांव के दो लोगों को नामजद किया गया और उनके करीब 12 साथियों को अज्ञात बताया गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही थी। पुलिस ने जांच करने के बाद शनिवार को दूसरे दिन मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली। रिपोर्ट में गांव के ही प्रदीप कुमार, गांव कड़ैला के सहदेव, गांव कुमरिखा के अरविंद, बिलसंडा के राजीव यादव को नामजद और एक युवक को अज्ञात बताया गया है। कोतवाल अशोकपाल ने बताया कि जांच में नकदी लूटने का आरोप गलत पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें