फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अजगर ने पहले हिरन को मारा... फिर निगल गया

विज्ञापन
हिरन के पास घूमता अजगर। स्रोत - वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
कलीनगर। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों की विशाल दुनिया है। हर रोज कोई न कोई घटना सुर्खियों में बनी रहती है। दो दिन पूर्व यहां एक अजगर ने हिरन को जकड़ लिया, बाद में उसके दम तोड़ने के बाद उसे निगल गया।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में काफी संख्या में जीव-जंतु हैं। पर्यटन सत्र के दौरान चूका बीच के अलावा बाइफरकेशन में भी सैलानी पहुंचते हैं। पुल के निकट भीड़भाड़ रहती है। देर शाम तक सैलानी बाइफरकेशन में रुककर प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेते हैं। सोमवार शाम पुल के निकट घूम रहे सैलानियों को एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिससे वे सन्न रह गए।
पुल के निकट जंगल में एक हिरन चहलकदमी कर रहा था। इसी दौरान अचानक झाड़ियों से निकले अजगर ने हिरन को जकड़ लिया। इसी दौरान लोगों की आहट पर अजगर हिरन को छोड़कर वहां से हट गया, तब तक हिरन मर चुका था। करीब बीस मिनट बाद अजगर दोबारा वहां पहुंचा और हिरन के शव को निगल गया। इस दृश्य को लोगों ने मोबाइल पर भी कैद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें