फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पुरवाई हवा बहने से लोगों को मिली गर्मी से कुछ राहत

विज्ञापन
बुधवार की दोपहर तेज धूप एवं गर्मी से बचाव कर जाते लोग । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। पुरवाई हवा बहने से बुधवार को लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। पांच दिनों के बाद तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंचा। अगले तीन दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

एक सप्ताह से बहने वाली पश्चिमी हवा का रुख बुधवार को बदल गया। हवा पूरब की ओर से बहने लगी। पुरवाई हवा बहने से पांच दिनों बाद तापमान में कुछ कमी आई। अधिकतम 39.7 व न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया अगले तीन दिनों तक तापमान में और गिरावट होनेे की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। उनके अनुसार बारिश की अभी कोई संभावना नहीं है। आसमान में हल्के बादल बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें