फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पुस्तकों की वितरण प्रक्रिया तेज हुई बच्चों की संख्या बढ़ाने पर भी जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। परिषदीय स्कूलों में कक्षा एक से तीन तक के बच्चों के लिए नई किताबें उपलब्ध कराने के लिए वितरण की प्रक्रिया ने तेजी पकड़ ली है। वहीं छुट्टी के बाद बच्चों की संख्या बढ़ाने को लेकर भी अफसर गंभीर हुए हैं। इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारियों और शिक्षकों को अभिभावकों से संपर्क करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


जिले में नए सत्र के बाद बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए अभियान चलाया गया। शिक्षकों ने घर-घर जाकर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों को जागरूक किया।
इधर ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद एक बार फिर स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाने पर जोर देने की तैयारी है। इसके लिए नई पुस्तकों का वितरण भी तेज किया गया है। कक्षा एक से तीन तक के लिए नई किताबें उपलब्ध कराई जा रही हैं। बरखेड़ा, बिलसंडा, अमरिया और मरौरी में ब्लॉक स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारियों ने बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए शिक्षकों को निर्देश दिए हैं। अभियान चलाने पर भी मंथन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें