बीसलपुर के गांव दियोरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बंद पड़ी पैथोलॉजी लैब संवाद
- फोटो : शिवगढ़ सीएचसी में घायल को इलाज करते चिकित्सक।
बीसलपुर। दियोरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में छह माह से टेक्नीशियन न होने से पैथाेलॉजी लैब बंद पड़ी है, जिससे जांच कराने वाले मरीजों को काफी दिक्कत हो रही है।
इस सीएचसी के लैब टेक्नीशियन प्रदीप कुमार का तबादला छह माह पूर्व जहानाबाद हो गया था। विभागीय उच्च अधिकारियों के निर्देश पर उन्हें कार्य मुक्त तो कर दिया गया, लेकिन उनके स्थान पर अब तक किसी नए टेक्नीशियन की नियुक्ति नहीं हो पाई है।
क्षेत्र की लगभग 25 हजार की आबादी इससे प्रभावित हो रही है। सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. तपस त्रिपाठी ने बताया कि विभागीय उच्चाधिकारी को पत्र भेजकर इस समस्या के बारे में अवगत करा दिया गया है।
पकडिया, लमौआ, बसेंगा, खपटिया, रहमान गंज, किशनपुर,अजान,खरदहा, मोहम्मदपुर, दियोहना, इलाबांस देवल,रमभोजा समेत कई गांवों के लोगों को कई तरह की जांच के लिए बीसलपुर अथवा बिलसंडा सीएचसी जाना पड़ता है। संवाद