फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन 122 हृदय रोगियों की हुई जांच

Sun, 28 Feb 2016 10:50 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएस हॉस्पिटल परिसर में नि:शक्त जन सेवा संस्थान और मेदांता हॉस्पिटल के तत्वावधान में लगे नि:शुल्क हृदय रोग परीक्षण शिविर के दूसरे दिन 122 मरीजों की जांच हुई। दोनों दिनों में 282 लोगों की हुई जांच।
विज्ञापन

नि:शुल्क शिविर के दूसरे दिन सुबह से ही मरीजों व तीमारदारों के पहुंचे का सिलसिला जारी हो गया। पंजीकरण काउंटर पर लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद जांच करवाई। दूसरे दिन शाम तक 122 मरीजों की जांच हुई। डाक्टरों की टीम में मेदांता हॉस्टिपल गुडग़ांव से आई डीएम कोर्डियोलॉजी डॉ. रश्मि जेवियर व डॉ. कृष्ण सोनी ने मरीजों का परीक्षण किया। दो दिनों में 282 लोगों की मुफ्त में जांच की गई। दोनों दिनों में 163 मरीजों की ईसीजी की गई। नि:शक्त जन सेवा संस्थान के संस्थापक अमृतलाल ने बताया कि शिविर का दो दिन के शिविर का रविवार को समापन हो गया है। उन्होंने बताया कि अप्रैल में महिलाओं के लिए ब्रस्ट कैंसर की मुफ्त में जांच का शिविर लगाया जाएगा। इस मौके पर डॉ. एसके अग्रवाल, डॉ. सौरभ अग्रवाल, डॉ. प्रांजल अग्रवाल, एसके कपूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें