फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अनसुना किया आदेश, निलंबित नहीं हुए सचिव

Fri, 25 Apr 2025 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। गो-आश्रय स्थलों पर कमियां मिलने पर डीएम ने पंचायत सचिवों को निलंबित करने का निर्देश दिया। लेकिन, डीपीआरओ ने इसे अनसुना कर दिया। निरीक्षण के सात दिन बाद भी न सचिव निलंबित हुए और न ही कोई अन्य कार्रवाई। प्रधानों को नोटिस देने में भी डीपीआरओ ने सात दिन लगा दिए। वहीं, बीडीओ को नोटिस सीडीओ स्तर से भेजा जाएगा।
विज्ञापन

डीएम संजय कुमार सिंह ने 18 अप्रैल को बीसलपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत गांव खनंका उचसिया और बिलसंडा क्षेत्र की ग्राम पंचायत विलासपुर के गो-आश्रय स्थल का निरीक्षण किया था। गो-आश्रय स्थल में पशुओं के लिए हरे चारे की व्यवस्था न मिलने पर डीएम ने दोनों प्रधानों और बीडीओ नोटिस देने का निर्देश दिया। पंचायत सचिवों को निलंबित किए जाने की बात कही। डीएम के निर्देशों को डीपीआरओ रोहित भारती ने अनसुना कर दिया।
पंचायत सचिवों को अब तक निलंबित नहीं किया गया। प्रधानों को नोटिस जारी करने में भी सात दिन लग गए। नोटिस का जवाब भी सात दिनों के भीतर मांगा गया है। डीपीआरओ रोहित भारती ने बताया कि प्रधानों को नोटिस दिया गया है। निलंबन की एक प्रक्रिया होती है, वह चल रही है। प्रक्रिया पूरी कब होगी, वह इस बारे में बता नहीं सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें