फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गांव भंसूडा में दबंगों ने नहीं होने दी पैमाइश, लौटी राजस्व टीम

Fri, 25 Apr 2025 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। गांव भंसूडा में खेत की पैमाइश करने पहुंची टीम का दबंगों ने विरोध किया। नोकझोंक के बीच टीम को लौटना पड़ा। भंसूडा के पूर्व प्रधान नरेश कुमार ने बताया कि उनका खेत कुछ कम है। इसके लिए उन्होंने पैमाइश पूरी कराने की औपचारिकताएं पूरी कर पैमाइश का आदेश कराया। बृहस्पतिवार को टीम पैमाइश के लिए खेत पर पहुंची। एक पुलिस कर्मी भी टीम के साथ मौजूद था। पैमाइश कार्य शुरू करते हुए पड़ोसी खेत वालों ने हंगामा शुरू कर दिया। विरोध करते हुए पैमाइश कार्य रुकवा दिया गया। इस दौरान राजस्व टीम और दबंगों में नोकझोंक भी हुई। समझाने पर भी हंगामा कर रहे लोग नहीं मानें।
विज्ञापन

इसपर टीम बिना पैमाइश के ही मौके से लौट गई। पूरे मामले की उच्च अधिकारियों को जानकारी दी गई। राजस्व निरीक्षक ने बताया कि समझाने के बाद भी विरोध कर रहे लोग नहीं मानें। अफसरों को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें