फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 38 बेड के आईसीयू वार्ड और सीएसएसडी से लैस नया जिला अस्पताल अगले माह हो जाएगा शुरू

विज्ञापन
भर्ती वार्ड में पड़े बेड। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। 38 बेड आईसीयू, 33 केवी बिजली और सीएसएसडी (सेंट्रल स्टेराइल सप्लाई डिपार्टमेंट) से लैस मेडिकल कॉलेज से संबद्ध नया जिला अस्पताल अगले माह यानी जुलाई से शुरू हो जाएगा। 200 बेड वाले नए भवन में आधुनिक मशीनें, संसाधन व सुविधाओं से युक्त वार्डों का मरीजों को पूरा लाभ मिलेगा। लगभग दो साल पहले इस भवन का निर्माण हुआ था। फिलहाल, यहां दो-तीन विभागों के संबंधित मरीजों को ही परामर्श दिया जा रहा है।
विज्ञापन

लगभग चार साल पहले मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल के 200 बेड के नए भवन बनाने के लिए शासन से 25 करोड़ की धनराशि मंजूर की गई थी। इसका उद्देश्य मरीजों को मेडिकल कॉलेज बनने के बाद स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करना,आधुनिक ऑपरेशन, बड़ी बीमारियों का स्थानीय इलाज करना था। नए जिला अस्पताल भवन का निर्माण बीते दो वर्ष पहले हो गया था, लेकिन शासन की ओर से संचालन के लिए हरी झंडी नहीं मिली थी। अब कहीं जाकर मरीजों के लिए अगले माह से इसको शुरू करने की योजना मेडिकल कॉलेज ने बनाई है। इससे मरीजों को मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल जैसी सुविधाएं यहां मिल सकेंगी।
खुद की लॉन्ड्री से धुलेंगे मरीजों के बेड-चादर : नए जिला अस्पताल के भवन में खुद की लॉन्ड्री भी बनाई गई है। इसमें तीन बड़ी वॉशिंग मशीन व दो ड्रायर लगाए गए हैं। इससे 200 बेड के जिला अस्पताल के वार्ड में बिस्तर पर मरीजों की पड़ने वाली चादरें रोज धुलेंगी व नियमित बेड पर साफ चादरों की सुविधा मिलेगी। अब तक यह काम बाहर के व्यक्ति से टेंडर देकर करवाया जाता था। संवाद

भर्ती वार्ड में पड़े बेड। संवाद

भर्ती वार्ड में पड़े बेड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें