बीसलपुर। किसान सहकारी चीनी मिल के नए पेराई सत्र का शुक्रवार की दोपहर विधि-विधान से शुभारंभ हो गया।
इस मौकेे पर हुए हवन को पंडित बाबूराम शर्मा ने कराया। हवन मेें भाजपा विधायक विवेक वर्मा, एसडीएम नागेंद्र पांडेय, चीनी मिल के जीएम डॉ. हरिकृष्ण गुप्ता, चीनी मिल उपाध्यक्ष नरेश शर्मा समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। इसके बाद विधायक ने मिल द्वार पर स्थित क्रय केंद्र पर सबसे पहले गन्ने की तौल कराने आए गांव सफौरा निवासी हंसराम और गांव महेशापुर निवासी रामचरन का गन्ना तौला।
विधायक ने दोनों किसानों को सम्मानित किया। विधायक ने बैलगाड़ी और ट्रैक्टर की पूजा की। उन्होंने बैलगाड़ी मे जुते बैलों की भी पूजा की, उन्हें झूलें ओढ़ाईं और आटा की लोई खिलाई। उसके बाद विधायक और अन्य अतिथियों ने मिल के केन कैरियर में गन्ना डाला।
बाद में स्टार्टर का बटन दबाकर मिल चालू कर दी। इस मौके पर चीनी मिल और गन्ना विभाग के अधिकतर अधिकारियों, कर्मचारियों के अलावा काफी प्रतिष्ठित लोग मौजूद थे। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। संवाद
पूरनपुर : चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू करने के लिए हुआ पटला पूजन
पूरनपुर। द किसान सहकारी चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू करने के लिए विधि-विधान से पटला पूजन किया गया। डीएम और अन्य अफसरों ने हवन में आहुतियां दी। मिल नियमित रूप से अगले महीने ही चल सकेगी।
पेराई सत्र को लेकर बुधवार से शुरू हुए रामचरित मानस के अखंड पाठ का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। डीएम संजय कुमार सिंह, चीनी मिल जीएम टीपी पाल, उपाध्यक्ष बहादुर सिंह, एसडीएम अजीत प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख के पति अपूर्व सिंह, विधायक पुत्र ऋतुराज पासवान आदि ने हवन में आहूतियां दी। बैलगाड़ी से गन्ना लेकर पहुंचे किसान और उसके बैलों का तिलक कर पूजन किया गया।
इसके बाद पटला पूजन कर गन्ना डाला गया। इस दौरान चीनी मिल के सीसीओ अजय कुमार यादव, चीनी मिल के संचालन आनंद मिश्रा, नायब तहसीलदार ऋषि दीक्षित, अभिषेक त्रिपाठी, अनुराग अग्निहोत्री, मुनेंद्र कुमार सागर, गन्ना समिति के संचालक गुरमंगद सिंह, प्रधान संगठन के अध्यक्ष नरेश पाल सिंह, पूर्व प्रधान अनुपम वाजपेयी आदि मौजूद रहे। संवाद
पूरनपुर चीनी मिल के पेराई सत्र के शुभारंभ पर बैलगाड़ी का पूजन करते डीएम संजय कुमार सिंह।स्रोत:स