फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कार की चपेट में आकर टूटा जंपर, दस हजार उपभोक्ताओं की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कार की चपेट में आने से बृहस्पतिवार रात बिजली का खंभा पर 33 केवीए का जंपर टूट गया। इससे नकटादाना फीडर के दस हजार उपभोक्ताओं की बिजली डेढ़ घंटे से ज्यादा समय तक गुल रही। सूचना पर पहुंची ऊर्जा निगम की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन

रात करीब 12 बजे ईदगाह मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे को चपेट में ले लिया। इससे 33 केवीए लाइन का जंपर टूट गया और इलाके के दस हजार उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई। मामले की जानकारी पर ऊर्जा निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर बमुश्किल कार को वहां से हटवाया। इसके बाद वहां की बिजली व्यवस्था दुरुस्त की।
करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी। इसके अलावा शुक्रवार को दिन में शहर के मोहल्ला अशोक कॉलोनी, एकता नगर, नई बस्ती, राजीव कॉलोनी, निरंजनकुंज आदि इलाकों में बिजली कटौती से लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई जहांगीर आलम ने बताया कि देर रात जंपर टूट गया था। सूचना पर उसे रात में ही सही करा दिया गया। अन्य जगह किसी तरह का फाॅल्ट नहीं रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें