फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरोहरों को संजोकर रखने की जरूरत

Tue, 29 Mar 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
व‌िमोचन। - फोटो : pilibhit, beureu
विज्ञापन
हॉबीज हेरिटेज इंडिया की ओर से फोटोग्राफी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस मौके पर खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज के भवन पर विशेष आवरण पत्र का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि धरोहरों को संजोकर रखने की जरूरत है।
विज्ञापन

शहर में रामा कॉलेज के निकट एक बारात घर में आयोजित फोटोग्राफी प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राज्यमंत्री ने कहा कि ड्रमंड कॉलेज ने अपने गौरवशाली सौ साल पूरे किए हैं। इस कॉलेज ने देश को आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारी दिए हैं। साथ ही कॉलेज में पढ़े कई लोग निजी संस्थानों में भी उच्च पदों पर रहकर जिला और कॉलेज का नाम रोशन कर रहे हैं। ऐसे ऐतिहासिक कॉलेज की शताब्दी वर्ष पर इसके भवन का आवरण पत्र लोगों का इसके प्रति लगाव पैदा करेगा। धरोहरों और विरासतों को सजाना, संवारना और उन्हें संजोकर रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस मौके पर प्रवर डाक अधीक्षक रामेश्वर दयाल ने इस कार्य में सहयोग के लिए संस्था को बधाई दी। इस मौके पर फोटोग्राफी प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता के निर्णायक प्रोफेसर सुधीर कुमार खंडूरी और आफताब सिंह संधू ने परिणामों की घोषणा की। इसमें केन-डिड वर्ग में डॉ. दीपक रस्तोगी प्रथम, अमिता नवीन द्वितीय और कश्मिा सैहमी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। नेचर वर्ग में डॉ. दीपक रस्तोगी, गुरदत्त सैहमी और अक्षय शर्मा क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। शोभित अग्रवाल को सांत्वना और रतनदीप को बेस्ट सेल्फी अवार्ड दिया गया। कार्यक्रम संयोजक कलीम अतहर, साकेत सक्सेना, संरक्षक एसपीएस संधू, सौरभ अग्रवाल, केशव अग्रवाल,  हर्षल सिंह, डॉ. डीके गंगवार, धीरेंद्र सिंह, केएसा शुक्ला, क्षितिज सक्सेना, विक्रम सेन, हर्षित सिंह, राकेश कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें