फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना मूल्य, कमीशन भुगतान  न होने पर करेंगे कार्रवाई 

Mon, 28 Mar 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
सहकारी गन्ना विकास प्रबंध समिति की बैठक में बकाया गन्ना मूल्य भुगतान और कमीशन भुगतान न होने पर चीनी मिलों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई का निर्णय लिया गया। इसके अलावा बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव के बाद मानक की कीटनाशक न मिलने पर कीटनाशक समिति में न मंगवाकर उक्त धनराशि से कृषि यंत्र खरीद का निर्णय लिया गया। 
विज्ञापन

सहकारी गन्ना समिति परिसर में चेयरमैन श्रीकांत सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें कहा गया कि बकाया गन्ना मूल्य भुगतान न होने से किसान परेशान हैं। तय हुआ कि बकाया गन्ना मूल्य भुगतान और कमीशन को लेकर चीनी मिलों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई हो। ताकि भुगतान और कमीशन समय से मिल सके। किसानों को समिति से मिलने वाली खाद, कीटनाशक पर विचार में कहा गया कि प्रबंध समिति की बैठक में प्रस्ताव पास होने के बाद भी उक्त कीटनाशक दवाईयों को समिति को न भेजकर अधोमानक की दवाई समिति को भेजी जाती है। तय हुआ कि कीटनाशक न खरीद कर उक्त धनराशि से कृषि यंत्र खरीदकर किसानों को अनुदान पर दिए जाए। कमीशन कम होनेे से समिति की आय घटने पर विचार कर पूर्व में लिए गए निर्णय के तहत समिति के बाहरी हिस्से में दुकानें शीघ्र निर्माण कराने का निर्णय लिया गया। 31 मार्च को होने वाली एजीएम की तैयारी, कर्मचारियों की कमी पर कर्मचारियों की तैनाती आदि पर चर्चा की गई। बैठक में फरवरी माह के खर्चों का स्वीकृत दी गई। बैठक में उपाध्यक्ष स्वदेश सिंह यादव, ऊषा देवी, गिरधारी लाल, चेतराम, ढाकन लाल, हर प्रसाद, मोहन सिंह, सतेंद्र सिंह, लक्ष्मीकांत भारद्वाज आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें