फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीलन से खराब होने पर दबाई गई थी दवाईयां

Thu, 27 Aug 2015 11:37 PM IST
Purnpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी के चिकित्सक के आवास के आंगन में मिली दवाइयां सीलन से खराब होने पर नष्ट करने को दबा दी गई थीं। वहीं इस मामले मेें चिकित्सक ने दीवार फांदकर आवास में घुसे लोग कमरे में रखी दवाइयां उठा ले जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बुधवार की शाम बसपा जिलाध्यक्ष मुनेंद्र पाल सागर ने  निरंजन सिंह व अन्य लोगों के साथ सीएचसी के चिकित्सक डॉ. कमरुलजमा के आवास के आंगन में दबाई गई दवाइयां बरामद की थी। सूचना पर पहुंचे एसडीएम ने दवाएं मिलने पर चिकित्सक के आवास को सील करा दिया था। मामले की रिपोर्ट डीएम को भेजी थी। बृहस्पतिवार को एमओआईसी डॉ. मोहम्मद असलम ने बताया कि बाल सुरक्षा योजना गांरटी में पहले क्षेत्र की एएनएम के माध्यम से दवाई बांटने की योजना थी। इस योजना के तहत वर्ष 2013 में यह दवा सीएचसी आई थी। उन्होंने बताया कि दवाई अधिक मात्रा में होने के कारण खाली पड़े चिकित्सक आवास में रखवा दी गई थी। करीब पखवाड़ा भर पहले आवास में चिकित्सक के पहुंचने पर एक्सपायर और सीलन से खराब हुई दवा को नष्ट करने के लिए आंगन में दबा दिया गया था। एमओआईसी ने बताया कि आवास में दीवार फांदकर घुसे कुछ लोग आवास में रखी 2017 में एक्सपायर होने वाली तमाम दवाएं उठा ले गए है। इसकी जानकारी सीएचसी अधीक्षक को दे दी गई है साथ ही उच्चाधिकारियों को भी रिपोर्ट भेजी जा रही है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. रवींद्र सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में शीघ्र ही आवास खुलवाकर जांच की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें