फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: विधायक व डीएम ने चौपाल लगाकर सुनीं जनसमस्याएं

Sat, 12 Sep 2026 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघचाई। विधायक बाबूराम पासवान और जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। साथ ही समस्याओं का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शनिवार को जिलाधिकारी और विधायक मटैना ताल्लुका घुंघचाई गांव पहुंचे। वहां चौपाल लगाई गई। इसमें मटैहना, घुंघचाई, जमुनिया जगतपुर व कॉलोनी के ग्रामीण भी शामिल हुए। ग्रामीणों ने भूमि का मालिकाना हक दिलाने, कागजात और अलग अलग खातों में जमीन दर्ज होने से जुडीं समस्या रखी। डीएम और विधायक ने इसके लिए आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने जंगल किनारे तार फेंसिंग कराने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने और भूमि का मालिकाना हक दिलाने की मांग रखी। इसके साथ ही ग्रामीणों ने बिजली समस्या और गांव में लाइटिंग व्यवस्था,विजली कटौती, राशन कार्ड सहित कई समस्याएं डीएम के समक्ष रखीं। मीणों ने बताया कि जंगली जानवरों से फसलों को भारी नुकसान होता है। चौपाल में पैर से लिखने वाली बालिका का मामला भी सामने आया। चौपाल में उपजिलाधिकारी मयंक गोस्वामी, वीरेंद्र प्रताप सिंह ध्रुव, ग्राम पंचायत प्रशासक शिवकुमार गुप्ता, तौलेराम पासवान, संतोष कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें