फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ट्रेन की चपेट में आकर गई थी लापता छात्र की जान

Tue, 31 Dec 2024 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। तीन दिन से लापता छात्र आशीष (17) की मौत ट्रेन के इंजन की चपेट में आकर हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है। पुलिस जांच में भी आत्महत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव सिमरिया ताराचंद निवासी शिक्षक सत्यपाल गंगवार का 17 वर्षीय पुत्र आशीष 27 दिसंबर को लापता हो गया था। आशीष का शव कोतवाली पुलिस ने रविवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव कासिमपुर के सामने रेलवे लाइन के किनारे बरामद किया। छात्र के माथे पर चोट के निशान भी मिले थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
सोमवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ है कि चोटें लगने से छात्र की मौत हुई है। कोतवाली के अपराध निरीक्षक विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि जांच पड़ताल में पता चला है कि छात्र नाराज होकर आत्महत्या करने के मकसद से ट्रेन के इंजन के आगे कूदा था।
विज्ञापन

सोमवार को गांव में गमगीन माहौल में छात्र के शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। इधर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हुई शोक सभा में दो मिनट का मौन रखकर छात्र को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें