पीलीभीत। सिक्किम के भूस्खलन में बलिदान हुए कलीनगर तहसील के गांव धुरिया पलिया निवासी हवलदार लखविंदर सिंह का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिजन बिलख पड़े। बलिदानी के अंतिम दर्शन को उमड़े हजारों लोगों की आंख नम हो गई। परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे लोग भी अपने आंसुओं को रोक नहीं सके।
बरेली की महार रेजिमेंट से आए सैन्य कर्मियों ने बलिदानी सैनिक को अंतिम सलामी दी। शाहजहांपुर से मद्रास रेजिमेंट के सैनिकों ने भी बलिदानी को सलामी दी। जिले के प्रभारी मंत्री बलदेव औलख भी बलिदानी के घर पहुंचे। अंतिम दर्शन कर उनके बलिदान को नमन किया। परिजनों को ढांढस बंधाया।
एडीएम वित्त एवं राजस्व ऋतु पूनिया और एएसपी विक्रम दहिया ने भी बलिदानी हवलदार के घर पहुंचकर संवेदना व्यक्त की। अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य परमिंदर सिंह ने भी बलिदानी के पार्थिव पुष्प चक्र अर्पित किया। पिता गुरदेव सिंह, मां गुरमीत कौर, बहन सुखप्रीत कौर, भाई पलविंदर सिंह, पत्नी रुपिंदर कौर, सात साल का मासूम पुत्र एकमजोत को रोता-बिलखता देख पीलीभीत, पूरनपुर, माधोटांडा, कलीनगर और आसपास गांवों से जुटे हजारों लोगों की आंखें नम हो गईं।
जिला प्रशासन देगा कृषि भूमि का पट्टा, आर्थिक सहायता जल्द दिलाने की पैरवी
बलिदानी लखविंदर सिंह के अंतिम दर्शन को पहुंची एडीएम वित्त एवं राजस्व ऋतु पूनिया ने पत्नी रुपिंदर कौर और माता-पिता व भाई को ढांढस बंधाया। परिवार को कृषि भूमि का पट्टा दिए जाने की बात कही। कहा कि जमीन का पट्टा भी अच्छी जगह पर दिया जाएगा। जहां खेती-किसानी हो सके। इस संबंध में उन्होंने कलीनगर तहसीलदार वीरेंद्र सिंह को निर्देशित भी किया। साथ ही राज्य सरकार की ओर से दी जाने वाली 50 लाख रुपये की सहायता राशि को जल्द दिलाने में प्रभावी पैरवी की बात भी कही।
तिरंगे को सीने से लगाकर फफक पड़ीं रुपिंदर
बलिदानी सैनिक लखविंदर सिंह के पार्थिव शरीर के अंतिम संस्कार से पूर्व सैन्य अधिकारी ने पत्नी रुपिंदर कौर को तिरंगा दिया तो वह तिरंगे को सीने से लगाकर फफक पड़ीं। मासूम एकमजोत के आंसू भी बह निकले। भाई पलविंदर, पिता गुरदेव सिंह का भी रो-रोकर बुरा हाल था। बेटे के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित करने के बाद मां गुरमीत कौर को सगे-संबंधियों ने संभाला।
बलिदानी बेटे के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित करती मां गुरमीत कौर संवाद