फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बादलों की लुकाछिपी से मिली गर्मी से राहत, पारा गिरा

Thu, 05 Jun 2025 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। मंगलवार शाम से बदले मौसम का बुधवार को भी दिन भर असर रहा। दिन में बादलों की लुकाछिपी बनी रही। इससे लोगों ने गर्मी से राहत ली। बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

मंगलवार शाम से मौसम में बदलाव देखने को मिला था। बादल छाने के बाद बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया था। रात भर मौसम में नमी रही। बुधवार सुबह भी मौसम में राहत महसूस की गई। दिन में हल्की धूप छाई, लेकिन दिन भर बादलों की लुकाछिपी भी बनी रही। इससे गर्मी से लोगों को राहत मिली। कई दिनों बाद मौसम के सामान्य होने से सड़कों पर आवाजाही अधिक दिखाई दी। मंगलवार की अपेक्षा अधिकतम तापमान में दो और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि बुधवार को अधिकतम 35.4 व न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि मंगलवार को अधिकतम 37.7 व न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें