फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बाइक और नकदी न लाने पर विवाहिता को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। दहेज में बाइक और नकदी की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट की गई। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया गया। कई पंचायतों के बावजूद मामला नहीं सुलझा। आरोप है कि दहेज का सामान वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मोहल्ला पकड़िया निवासी महेश कुमार शर्मा ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि उन्होंने अपनी पुत्री मुस्कान का विवाह मोहल्ला खकरा निवासी अजय पुत्र अनिल से किया था। आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद से ही अजय, उसकी मां मीरा, ननद काजल व अंजलि, देवर लकी और पारस तथा ससुर अनिल ने दहेज में बाइक और नकदी की मांग शुरू कर दी।
आरोपियों ने उनकी पुत्री को दहेज न मिलने पर प्रताड़ित किया। फरवरी 2025 में घर से निकालकर सारा सामान अपने पास रख लिया। तब से उनकी बेटी मायके में रह रही है। उन्होंने कई बार पंचायत कर विवाद निपटाने की कोशिश की, लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला।
विज्ञापन

आरोप है कि जब पीड़ित पक्ष ने दहेज का सामान वापस मांगना चाहा तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें