फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीट-पीटकर की गई थी नाले में मिले व्यक्ति की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। चीनी मिल के नाले में मिले एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या की गई थी। उसके शरीर पर आठ स्थानों पर चोट से मौत होना पाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। मगर शव की शिनाख्त तीसरे दिन भी नहीं हो सकी। लखीमपुर और शाहजहांपुर गई पुलिस को भी मृतक की शिनाख्त न होने से निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन

किसान सहकारी चीनी मिल के पास असम हाईवे से गांव मुजफ्फरनगर जाने वाले खड़ंजा पर शुक्रवार को सुबह करीब 46 वर्षीय व्यक्ति का नग्न शव मिला था। शव के समीप खड़ंजा के दूसरी ओर गन्ना के खेत में दो स्थानों पर खून पड़ा था। इससे करीब 200 मीटर दूरी पर खड़ंजा के किनारे एक गन्ना के खेत के कई गन्ना टूटे और फटे पड़े थे। इस गन्ना के खेत से खोजी कुत्ता की मदद से एक रुमाल मिला था। वहीं पर खड़ंजा के दूसरी ओर गन्ना के खेत में चादर पड़ी मिली थी। शव पर कई जगह चोटों के निशान थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। पोस्टमार्टम तो हो गया। मगर शव की शिनाख्त न होने पर उसे सुरक्षित 72 घंटे के लिए रखा गया है। व्यक्ति कौन, कहां का, घटनास्थल तक कैसे आया, उसकी हत्या किसने और क्यों की? इसको लेकर पुलिस तीसरे दिन भी असमंजस में रही। पुलिस ने घटनास्थल के समीप राइस मिल के चौकीदार से पूछताछ की। राइस मिल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर हत्यारों की तलाश की। मगर पुलिस के हाथ कुछ नहीं लग सका। शव की शिनाख्त के लिए लखीमपुर, शाहजहांपुर पुलिस को शव का फोटो लेकर भेजा गया। दोनों जिलों में पुलिस कर्मियों ने डीसीआरबी कार्यालय से संपर्क कर लोगों की गुमशुदगी और मिले शव का फोटो दिखाकर की जानकारी की। मगर तीसरे दिन भी नाले में मिले शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में व्यक्ति की चोटों से मौत होना स्पष्ट हुआ है। शरीर पर आठ चोटें पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मिली है। शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। शिनाख्त होने से व्यक्ति की रंजिश आदि के विषय में सब स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वीरेंद्र विक्रम, सीओ पूरनपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें