फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: महंत का 35 दिन से चल रहा अनशन कराया खत्म

विज्ञापन
आश्रम पर एसडीएम महंत सत्यगिरी से बातचीत करते हुए । संवाद
विज्ञापन
बिलसंडा। नगर से सटे श्री सिद्ध लंगड़े बाबा आश्रम के प्राचीन मंदिर के जीर्णोंद्धार के लिए महंत सत्यगिरि का 35 दिनों से चल रहा अनशन रविवार को एसडीएम ने खत्म करा दिया।
विज्ञापन

शनिवार की देर रात समाधि स्थल के गड्ढे में महंत सत्यगिरि बैठ गए। उन्होंने कहा कि जब तक आश्रम पर कार्य नहीं होगा, तब तक गड्ढे में बैठे रहेंगे। इसकी सूचना मिलने के बाद रविवार को अपराह्न उपजिलाधिकारी नागेंद्र पांडे ने मौके पर पहुंचकर महंत से वार्ता कर उन्हें समझाया और 35 दिन से चल रहा उनका अनशन केला खिलाकर समाप्त कराया। आश्रम में एक आरओ सेट व सड़क की जल्द व्यवस्था की बात कही। जीर्णोद्धार के लिए जमीन के फंस रहे पेच पर भी अफसरों ने समिति को बुलाकर वार्ता करने और नियमों की बात सामने रख समाधान का आश्वासन दिया है।
शनिवार रात को बाबा के समाधि के लिए खोदे गए गड्ढे में बैठने के बाद हलचल रही। उधर, सीएचसी के अधीक्षक डॉ छत्रपाल ने बताया कि महंत का लगातार चेकअप किया जाता रहा है। उनका स्वास्थ्य ठीक है, लेकिन उनको कमजोरी बनी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें