फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अस्थायी छत बनाकर किया अंतिम संस्कार

Tue, 02 Sep 2025 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूरिया। ब्लॉक मरौरी की ग्राम पंचायत टाह पौटा के टाह गांव में श्मशान भूमि में अव्यवस्थाएं हावी हैं। मंगलवार को गांव के किसान की बीमारी के दौरान मौत होने के बाद बारिश के बीच अंतिम संस्कार करने के लिए ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद लोगों ने अस्थायी छत बनाकर शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

गांव टाह निवासी गुरदीप सिंह (62 वर्ष) का सोमवार सुबह बीमारी के चलते निधन हो गया। मंगलवार को अंतिम संस्कार के समय परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से श्मशान घाट पूरी तरह जलमग्न था और किसी प्रकार की पानी से बचाव की कोई व्यवस्था मौजूद नहीं थी।
मजबूरी में परिजनों ने अपने खेत का गन्ना काटकर अस्थायी छत तैयार की और उसी के नीचे अंतिम संस्कार किया। गुरदीप के पुत्र जगजीत सिंह ने बताया कि श्मशान भूमि में कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। बरसात के समय अंतिम संस्कार करने में लोगों को हमेशा दिक्कत उठानी पड़ती है। उन्होंने कहा कि कई बार ऐसी स्थिति सामने आने के बावजूद जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें