फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ई-केवाईसी में अटका दो लाख यूनिटों का राशन

Tue, 02 Sep 2025 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। ई-केवाईसी न कराने वाले जिले के राशन कार्डधारकों के करीब दो लाख यूनिटों को तीन माह तक खाद्यान्न नहीं मिलेगा। इन सभी यूनिटों की जल्द से जल्द केवाईसी कराने के निर्देश दिए गए हैं। तीन माह की अवधि के बीच भी अगर ये अपनी ई-केवाईसी नहीं कराते हैं तो इनके यूनिट निरस्त कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

वर्ष 2023 में राशन कार्ड में दर्ज लोगों के सत्यापन के लिए शासन ने केवाईसी कराने का निर्देश दिया था। विरोध के चलते इसे पूरा नहीं किया जा सका। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक जिले में करीब 3.46 लाख कार्ड धारक हैं।
इसमें 36,556 अंत्योदय कार्ड धारक हैं। वहीं जिले की सभी नगर निकायों के कार्डधारकों का आंकड़ा करीब 50 हजार है। इनमें से 86.38 प्रतिशत लोगों ने अपनी केवाईसी करा ली है।
विज्ञापन

राशन कार्डों पर दर्ज अन्य लोगों ने अभी केवाईसी नहीं कराई है। इससे करीब दो लाख यूनिटों का तीन माह तक के लिए खाद्यान्न रोक दिया गया है। इन सभी को सितंबर का राशन नहीं मिलेगा। साथ ही तीन माह के भीतर अपनी केवाईसी कराने के निर्देश दिए गए है।
ऐसा न करने पर इनके यूनिट निरस्त कर दिए जाएंगे। जिला पूर्ति अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि केवाईसी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शेष रह गए यूनिटों की भी जल्द केवाईसी करा ली जाएगी। केवाईसी कराने वालों को अगले माह से ही खाद्यान्न मिलने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें