फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हंसते-खिलखिलाते चेहरों पर दिखी परीक्षा संपन्न होली की खुशी

Thu, 13 Mar 2025 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
खुशी: शहर के ड्रंमड राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर परीक्षा समाप्त होने पर खुशी मनाती छात्र
विज्ञापन
पीलीभीत। परीक्षा केंद्र से बाहर निकले इंटर के विद्यार्थियों के चेहरे पर अंग्रेजी का प्रश्नपत्र अच्छा होने और बोर्ड परीक्षा के संपन्न होने की खुशी दिखी। विद्यार्थियों ने परीक्षा केंद्र के बाहर जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया। एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। विद्यार्थी बोले, अंग्रेजी के प्रश्नपत्र ने मन खुश कर दिया। साल भर की मेहनत रंग लाई। इंटर की अंग्रेजी की परीक्षा में 942 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी से शुरू हुई थी। विभाग की ओर से परीक्षा केंद्रों पर चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी। 12 मार्च को हाईस्कूल-इंटर कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं संपन्न हो गई। अंतिम दिन परीक्षा को लेकर परीक्षार्थी उत्साहित थे। बुधवार को इंटर के महत्वपूर्ण विषय अंग्रेजी के प्रश्नपत्र को लेकर विद्यार्थी निर्धारित समय से एक घंटा पहले ही केंद्रों पर पहुंच गए। जांच पड़ताल के बाद उन्हें प्रवेश दिया गया। इंटर में अंग्रेजी की पेपर में 19,145 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 942 गैरहाजिर रहे। इसमें 679 छात्र और 263 छात्राएं शामिल रहीं।
परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर निकले परीक्षार्थियाें के चेहरे खिले नजर आए। साथियों से परीक्षा पर चर्चा करते हुए पेपर आसान आने की बात कही। पेपर अच्छा होने और होली की खुशी बांटने के लिए परीक्षार्थियों ने जमकर होली खेली। एक-दूसरे को हंसी-खुशी रंग लगाया और त्योहार की शुभकामनाएं दी। डीआईओएस डॉ. अंचल मिश्रा ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। कहीं से कोई नकल का मामला नहीं आया।

खुशी: शहर के ड्रंमड राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर परीक्षा समाप्त होने पर खुशी मनाती छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें