फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सावधानी से खेलें होली, आंखों का भी करें बचाव

Thu, 13 Mar 2025 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। होली को बहुत ही सावधानी से मनाने की जरूरत है। केमिकल युक्त रंग आपकी आंखों पर भी प्रभाव डाल सकता है। रंग खेलते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। रंग खेलते समय नवजात बच्चों का भी विशेष ख्याल रखें। बच्चों के चेहरे पर रंग लगाने दें। ऐसे में रंग उनकी आंखों पर प्रभाव डाल सकता है।
विज्ञापन


रंग खेलते समय लोग आंखों का भी ख्याल रखें। कई बार आंखों में रंग जाने से लालपन व आंसू आने की शिकायत हो जाती है। होली खेलते समय आंखों को सुरक्षित रखने के लिए चश्मे का उपयोग करें। केमिकल रंगों से आंखों में घाव हो जाता है। इसके कारण आंख का लाल होना व खुजली होना स्वभाविक है। ऐसे में रंग खेलने से पहले अपनी आंखों की सुरक्षा का विशेष ख्याल रखें। इसके अलावा एक एंटी बॉयोटिक आई ड्राॅप अपने पास जरूर रखें। रंग खेलते समय नवजात बच्चों का भी विशेष ख्याल रखने की जरूरत है।
कई बार नवजात के चेहरे पर रंग लगाने से उसके अंश आंखों में पहुंच जाते है और उसे हम नजरअंदाज कर देते है। यह बच्चों की आंखों की लिए हानिकारक साबित हो सकते है। डॉ. सुरभि ने बताया कि रंग आंखों के लिए काफी हानिकारक है। किसी तरह की दिक्कत होने पर बिना चिकित्सीय सलाह के कोई भी दवा का इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंखों में रंग पड़ने पर यह बरतें सावधानी
- रंग पड़ने पर आंखों को ठंडे पानी से अच्छे से धोएं।
- लालिमा और दर्द होने पर चिकित्सक की सलाह से दवा लें।
- दिक्कत होने पर आंखों को न मसलें।
- स्प्रे वाले रंगों से ज्यादा परहेज करें।
- चश्मा पहनकर ही रंग खेलें।
- नवजात शिुशओं का विशेष ख्याल रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें