पूरनपुर। दहेज में बाइक व एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर निकाल दिया। बाद में उसके मायके पहुंचकर गाली-गलौज और पिटाई की। कोतवाली पुलिस ने एसपी के आदेश पर पति सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मोहल्ला रजागंज देहात निवासी निशा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसकी शादी आठ मई 2023 को मोहल्ला निवासी मोहम्मद आबिद से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद दहेज में बाइक और एक लाख रुपये की मांग की जाने लगी। आरोप है कि अब से डेढ़ साल पहले उसे घर से निकाल दिया गया। 15 मई 2025 को मायके आए ससुरालियों ने फिर दहेज की मांग की। विरोध पर गाली-गलौज कर उसकी पिटाई की। कोतवाल सतेंद्र सिंह ने बताया कि निशा की ओर से उसके पति मोहम्मद आबिर, सास खातून बेगम, जेठानी सलमा, ननद शाहजहांपुर के गांव पिपरिया निवासी चमन और साहूकारा लाइनपार निवासी गुड़िया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद