फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दहेज में कार और तीन लाख रुपये न मिलने पर विवाहिता को छत से फेंका

Thu, 12 Jun 2025 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। दहेज में सोने की चेन, चार पहिया वाहन और तीन लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को छत से फेंकने का आरोप है। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति सहित चार ससुरालियोंं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। माधोटांडा थाना के गांव रूद्रपुर निवासी शालिनी देवी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि पांच मार्च 2024 को उसकी शादी गांव अमरैयाकलां निवासी नरेश उर्फ महेश सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। दहेज में सोने की चेन, चार पहिया वाहन और तीन लाख रुपये की मांग की जाने लगी। मांग पूरी न होने पर उसका शारीरिक, मानसिक उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। दो अगस्त 2024 को उसे छत से फेंक दिया गया। इससे उसके दोनों पैर टूट गए। बाद में ससुराली समझौता कर उसे विदा करा ले गए। मगर उनके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं हुआ। 16 मई को उसकी पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी गई। गले में साड़ी का फंदा डालकर हत्या की कोशिश की गई। कोतवाल सतेंद्र सिंह ने बताया कि पति नरेश सिंह, सास रूपवती, ससुर रूप सिंह, देवर सौरभ सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें