पीलीभीत। जांच में अधूरे मानक और पंजीकरण ने मिलने पर उद्यान विभाग ने शहर के एक कोल्ड स्टोरेज व फैक्टरी पर नोटिस चस्पा किया है। दो दिन में जवाब मांगा है। जांच में आइस फैक्टरी में कई मानकों का उल्लंघन पाया गया। अमोनिया गैस से जोखिम की आशंका भी जताई गई है।
शहर के मोहल्ला डालचंद क्षेत्र के अग्रवाल कोल्ड स्टोरेज एंड आइस फैक्टरी के अवैध संचालन का मामला सामने आया है। इसका कोई वैध लाइसेंस भी नहीं था। जिला उद्यान अधिकारी मृत्युंजय सिंह ने विभाग की टीम के साथ कोल्ड स्टोरेज पहुंचकर जांच की। टीम को मौके पर एक चेंबर में कुछ फल व सब्जी का भंडारण मिला। संचालक वैद्य पंजीकरण या लाइसेंस टीम को नहीं दिखा पाया। वही अग्निशमन विभाग, प्रदूषण विभाग, विद्युत विभाग सहित कई अन्य अनुमति के मानक भी टीम को पूरे नहीं मिले। इसके बाद कोल्ड स्टोरेज के संचालक को नोटिस जारी करते हुए दो दिवस के अंदर जवाब मांगा है। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि जवाब नहीं देने की स्थिति में सख्त कार्रवाई की जाएगी। टीम को मिले अधूरे मानक, पंजीकरण भी नही मिला वैध