फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खोद कर डाल दिया हाईवे... पांच माह से गड्ढों से परेशानी

विज्ञापन
बरखेड़ा ब्लॉक तिराहे से नबाबगंज मोड़ तक खुदी पड़ी सड़क।संवाद
विज्ञापन
बरखेड़ा। आमजन को सहूलियत देने के लिए मंजूर हुए बीसलपुर-पीलीभीत नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य लोगों को लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। पांच माह पूर्व से मार्ग पर गड्ढे खोदकर छोड़ दिए गए हैं। संकेतक न होने से हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। शिकायत के बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हो सका है। लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

बीसलपुर से पीलीभीत तक हाईवे को चौड़ा करने का कार्य किया जा रहा है। कार्य की गति धीमी होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 40 किमी लंबे मार्ग पर कई जगह मार्ग को खोदकर छोड़ दिया गया है। जिससे हादसों का खतरा बना हुआ है। इस मार्ग पर पड़ने वाले बरखेड़ा कस्बे की स्थिति अधिक खराब है। नगर के 500 मीटर दायरे में मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे हैं।
इस दायरे में वाहन डिवाइडर के दूसरे हिस्सों से निकल रहे हैं। लोगों का कहना है कि कार्यदायी संस्था की ओर से संकेतक भी नहीं लगाए गए हैं। ऐसे में खतरा बना रहता है। इसको लेकर कई बार शिकायत भी की गई, लेकिन फिर भी कोई सुधार नहीं किया गया है।
विज्ञापन

000
100 दुकानदारों का व्यापार चौपट
नगर में 500 मीटर दायरे में खोदकर छोड़े गए गड्ढों से करीब 100 दुकानदार प्रभावित हैं। दुकानदारों का कहना है कि व्यापार चौपट हो गया है। गड्ढों की वजह से लोग दुकानों की ओर नहीं जा पा रहे हैं। पांच माह से स्थिति जस की तस है।
विज्ञापन

000
दिन में जाम की समस्या, रात को हादसों का डर
नगर के लोगों का कहना है कि हाईवे पर गड्ढे खोदकर छोड़ने की वजह से दिन में जाम की समस्या बनी रहती है तो रात में हादसों का खतरा बना रहता है।
000
कार्यदायी संस्था के अधिकारियों और कर्मचारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया।
- जमील अहमद, पूर्व चेयरमैन
000
गड्ढों के दूसरी ओर धार्मिक स्थल है। जिसपर आना-जाना रहता है। गड्ढे होने से परेशानी होती है। शिकायत के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
- मोहम्मद रजा
000
मिट्टी खोदाई की अनुमति न मिलने से गड्ढों को नहीं भरा जा सका है। इसको लेकर प्रयास जारी है। अनुमति मिलते ही कार्य तेजी के साथ शुरू कराया जाएगा।
-संतोष कुमार गिरि, प्रोजेक्ट मैनेजर

बरखेड़ा ब्लॉक तिराहे से नबाबगंज मोड़ तक खुदी पड़ी सड़क।संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें