फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंजा हाईवे, लागू रहा रूट डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। सावन के आखिरी सोमवार को सुहावने मौसम में जलाभिषेक करने के लिए गोला गोकर्णनाथ जाने वाले और वहां से लौटने वाले कांवड़ियों के जत्थे सुबह से देर शाम तक हर हर महादेव के उदघोष के साथ निकलते रहे। इस दौरान बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे के कोला मोड़ से लेकर शाहजहांपुर हाईवे पर दिन भर कांवड़ियों का हुजूम बना रहा। कांवड़ियों की संख्या ज्यादा होने के कारण प्रशासन ने सोमवार को चौथे दिन भी रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू रखी।
विज्ञापन

सरकारी और स्कूली बसों को छोड़कर अन्य सभी भारी और माल से लदे छोटे वाहनों को पुलिस ने याकूबपुर तिराहे से शाहजहांपुर हाईवे पर नहीं जाने दिया। शाहजहांपुर के बरेली मोड़ तक डायवर्जन लागू होने से इन वाहनों को सीधे मीरानपुर कटरा भेजा गया। कांवड़ यात्रा लगातार जारी रहने से सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस के जवान भी विभिन्न तयशुदा महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात रहे।


व्यापारियों ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर कराया भोजन
अल्हागंज। फर्रुखाबाद के पांचाल घाट और घटियाघाट से गंगाजल की कांवड़ लेकर जलाभिषेक के लिए जाने वाले कांवड़ियों का यहां पहुंचने पर व्यापारियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस मौके पर उद्योग व्यापार मंडल की ओर से भंडारा आयोजित कर कांवड़ियों को भोजन कराया गया। इससे पहले, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी शैलेश कुमार और थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने पूजन कर भंडारे का शुभारंभ किया। व्यवस्था में पवन गुप्ता, आशीष गुप्ता, शुभम वर्मा, अजय शर्मा, जिम्मी गुप्ता आदि व्यापारियों का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें