फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति बने जिला जज अब्दुल शाहिद

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अब्दुल शाहिद को उच्च न्यायालय प्रयागराज में न्यायमूर्ति बनाया गया है। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने सोमवार को इस आशय का आदेश जारी किया।
विज्ञापन

अब्दुल शाहिद ने मई में पीलीभीत जनपद में प्रतापगढ़ से आकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था। उन्हें उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति बनाए जाने की प्रक्रिया चल रही थी। आज शाम को केंद्रीय विधि और न्याय मंत्रालय ने अब्दुल शाहिद को उच्च न्यायालय प्रयागराज में न्यायमूर्ति बनाए जाने संबंधी आदेश जारी कर दिया है। उन्हें उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति बनाए जाने पर जिला संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्र एडवोकेट, सेंट्रल और सिविल बार के पदाधिकारियों सहित अधिवक्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें