फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: स्वाइन फ्लू का मरीज मिलने के बाद गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

Thu, 10 Sep 2026 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। विकास खंड क्षेत्र के गांव घुघौरा में स्वाइन फ्लू का मामला सामने आया है। गांव निवासी 76 वर्षीय मान खान के बीमार हो जाने पर परिजन उन्हें बरेली स्थित रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज में ले गए। मेडिकल कॉलेज में हुई जांच में उन्हें स्वाइन फ्लू की जांच पॉजिटिव आई है। हालांकि उनकी हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है। चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम बृहस्पतिवार को गांव पहुंची। टीम ने स्वाइन फ्लू से संक्रमित मरीज के परिवार के सदस्यों के साथ ही उनके आसपास के 50 घरों में पहुंच कर लोगों की सर्दी, जुकाम और बुखार समेत अन्य लक्षणों की जांच की। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूक करते हुए सर्दी, जुकाम या बुखार होने पर लापरवाही न बरतने और तत्काल स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श के साथ ही दवा लेने की सलाह दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें