बीसलपुर (पीलीभीत)। दहेज देने से मना करने पर वर पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी भगवान दास ने बताया कि उन्होंने पुत्री का विवाह शाहजहांपुर के थाना तिलहर क्षेत्र के गांव हरनोखा निवासी गोविंद कुमार से तय किया था। सगाई भी हो गई, इसमें उनके करीब 50 हजार रुपये खर्च हुए। शादी पहले जून को होनी थी। इससे पहले ही वर पक्ष ने और दहेज मांगा। जिसे देने में उन्होंने असमर्थता जता दी। आरोप है कि इस पर वर पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया।
कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि भगवान दास की तहरीर पर शाहजहांपुर के थाना तिलहर के गांव हरनोखा निवासी गोविंद कुमार, बेचेलाल, झब्बू लाल, गोविंद की मां, मांगू लाल, मुकेश कुमार, नन्हेलाल, सुरेंद्र कुमार, ब्रजेश कुमार, थाना निगोही क्षेत्र के गांव बहादुरियापुर निवासी अशोक कुमार और राम सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद