फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बरात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा दूल्हा, प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका

Tue, 20 May 2025 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरिया। शादी के समय ही दूल्हे के घर उसकी प्रेमिका जा पहुंची। शादी टूटने के बाद सुलह समझौते में तय हुई धनराशि न मिलने पर लड़की के पिता ने एसपी से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव धुंधरी निवासी व्यक्ति ने एसपी अभिषेक यादव को शिकायतीपत्र दिया है। बताया कि उसने अपनी पुत्री का विवाह बरेली के थाना बहेड़ी के गांव सकरस निवासी युवक से तय किया था। इसमें लगभग सात लाख रुपये से अधिक रकम खर्च की गई थी। 11 मई को युवक बरात लेकर पहुंचा था।
रात में नाश्ता भोजन करने के बाद जयमाला कार्यक्रम शुरू होने से पहले किसी से जानकारी मिली कि दूल्हा यहां बारात लेकर आया है। उसके घर उसकी प्रेमिका पहुंच गई है। जब दुल्हन के पिता ने इस मामले की जानकारी दूल्हे के पिता से की तो उसने हंगामा हो गया।
विज्ञापन

कई घंटे पंचायत हुई बाद में दोनों ओर से संभ्रांत लोगों ने ढाई लाख रुपये में मामला रफा-दफा कर दिया। बरात बिना दुल्हन के लौट गई। तय समय सीमा गुजरने के बाद लोगों ने फैसले में तय की गई रकम देने से मना कर दिया। युवती के पिता ने एसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें