सरकारी मोबाइल नंबर की कॉलर टोन भी अब युवा मुख्यमंत्री की ‘युवा सोच युवा
जोश‘ के नारे का गुणगान करते सुनाई देंगे। इसका आदेश मिलने पर अधिकारियों
ने कॉलर टोन लगाना शुरू कर दिया है।
प्रदेश में सपा की सरकार बनने के
बाद युवा मुख्यमंत्री के रूप में अखिलेश यादव की ताजपोशी हुई थी। अब उनके
कार्यकाल के तीन साल होने के बाद उनकी सोच और जोश को जन जन तक पहुंचाने के
लिए सरकार महकमे के मोबाइल फोन का भी प्रयोग शुरू किया गया है। इसके लिए एक
टोन तैयार कराई गई है जिसमें प्रदेश की योजनाओं का भी उल्लेख किया गया है।
इस कॉलर टोन को अधिकारियों से सभी सीयूजी नंबर पर इसे लगवाने के
निर्देश दिए गए हैं। आदेश मिलने पर पुलिस, प्रशासनिक एवं अन्य विभागों के
अधिकारियों ने ‘युवा सोच, युवा जोश....’ की टोन लगाना शुरू कर दिया है।
सूचना विभाग के निदेशक आशुतोष निरंजन का पत्र सूचना विभाग को प्राप्त हो
गया है। इसमें इस टोन को सभी सीयूजी नंबरों पर लगाने के निर्देश दिए गए
हैं।