प्रधानमंत्री सड़क योजना से बनी पीलीभीत माधोटांडा रोड काफी जर्जर हाल में है। इस मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी पिछले कुछ दिनों से आंदोलन कर रही है। माधोटांडा रोड पर गौहनिया रेलवे क्रासिंग के निकट चल रहे धरने के छठे दिन कई संगठनों ने अपना समर्थन दिया। जिला संयोजक संदीप सक्सेना ने जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की।
फारवर्ड ब्लाक के शिव नारायन सिंह चौहान ने कहा कि प्रशासन नेताओं की कठपुतली बना हुआ है और जनता के विकास से ज्यादा अपना विकास करने में व्यस्त हैं। प्रोग्रेसिव टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष जैसवार, विवेकानंद युवा परिषद के संस्थापक प्रेमराज वर्मा, सेंट्रल बार एसोसिएशन अध्यक्ष अमित मिश्रा ने भी यहां पहुंचकर अपनी संस्थाओं की ओर से धरने को समर्थन दिया।
धरने पर गोविंद रस्तोगी, राजीव सक्सेना, आयुष सक्सेना, उत्तम रायस, अफजल खां, कामरान वेग, मोहम्मद उरूज, दाताराम, मनोज सक्सेना, सत्यजीत चौबे, नसीम खां, महेंद्र पाल सिंह, प्रमोद सक्सेना, जगमोहन, हरीश शर्मा, सुनील कुमार, नरेंद्र तिवारी, संजीव, अरूण गंगवार सहित कई लोग मौजूद रहे।