फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत की गोल्ड मेडलिस्ट  बेटी कोलकाता में सम्मानित 

Sat, 18 Jun 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
गोल्ड मेडलिस्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

- डॉ. मालती एलन नोबिल अवार्ड से सम्मानित हुई डॉ. शिफा
बैचलर ऑफ होम्योपैथी मेडिसिन एंड सर्जरी में गोल्ड मैडल हासिल करने वाली गांव डांग निवासी डा. शिफा खान को कोलकाता में डॉ. मालती एलन नोबुल अवार्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला सरायखाम निवासी इसरार खां की पुत्री डॉ. शिफा खान युवराज प्रताप सिंह मेमोरियल होम्यो मेडिकल कॉलेज अलवर राजस्थान में बीएचएमएस कोर्स में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल कर चुकी हैं। कुछ दिन पूर्व कोलकाता के वाक्सन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने उन्हें सम्मानित करने को आमंत्रित किया था। गत दिनों कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में हुए समारोह में उन्हें डॉ. मालती एलन नोबुल अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान डॉ. मालती एनल चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. सुनिर्मल सरकार द्वारा दिया गया। डॉ. शिफा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा शहर के बेनहर पब्लिक स्कूल से पूरी की है। शिफा वर्ष 2008 बाल रत्न पुरस्कार से भी सम्मानित हो चुकी है। उधर, डा. शिफा की अमरिया ब्लाक के गांव डांग स्थित ससुराल में खुशी का माहौल है। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता, पति जमीर खां व ससुर शब्बीर अहमद को दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें