पूरनपुर। युवती से दो भाइयों ने छेड़छाड़ की। विरोध पर गाली-गलौज कर पिटाई की और उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी। युवती ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
नगर की एक युवती ने बताया कि सोमवार को घर से एक निजी अस्पताल जा रही थी। रास्ते में मिले दो भाइयों ने उससे छेड़छाड़ की। विरोध पर गाली-गलौज कर उसकी पिटाई की गई आरोप है आरोपियों ने उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी। अब युवती ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद