फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर नदी में छोड़ा

विज्ञापन
ग्राम गाजीपुर कुंडा के ग्रामीण के घर घुसा मगरमच्छ। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
बीसलपुर। बृहस्पतिवार की रात लगभग 10 बजे तालाब से निकलकर गांव मनकापुर निवासी देवदत्त शर्मा के दरवाजे पर मगरमच्छ पहुंच गया। इस तालाब में मगरमच्छ पांच सितंबर को आई बाढ़ में आ गया था। मगरमच्छ देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों से मिली सूचना पर विधायक विवेक वर्मा ने रेंजर रोहित जोशी को बताया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को पकड़ा। इसके बाद कटना नदी में छोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन






घर में घुसा मगरमच्छ, मची खलबली

बरखेड़ा। देवहा नदी के किनारे बसे गाजीपुर कुंडा में नत्थूलाल यादव के घर के बाहरी हिस्से में बने कमरे में बृहस्पतिवार शाम सात बजे के करीब एक मगरमच्छ घुस गया। इससे क्षेत्र में खलबली मच गई। रामौतार ने बताया कि रोशनी में देखा, तब मगरमच्छ मुंह खोले बैठा था। गनीमत रही कि उसने किसी पर हमला नहीं किया। सूचना पर गई वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को देवहा में देर रात छोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें