फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रावण पुतला दहन होते ही जय श्री राम के उदघोष से गूंजा मेला मैदान

Tue, 03 Nov 2026 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
कस्बा दियोरिया में चल रहे रामलीला मेले जलाया गया रावण का पुतला। कमेटी - फोटो : मृतक गुलशन का फाइल फोटो। स्त्रोत: परिजन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दियोरिया कला। कस्बा दियोरिया कलां में चल रहे मेला श्री रामलीला में रावण वध लीला का सुंदर मंचन किया गया। हजारों की संख्या में आसपास गांवों के लोग मेला मैदान में रावण पुतला दहन लीला मंचन देखने पहुंचे। असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक रावण का विशालकाय पुतला जलते ही मेला परिसर जय श्रीराम के उदघोष से गूंज उठा। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मेला में पुलिस तैनात रहा।
विज्ञापन


दोपहर चार बजे मेला मैदान में मंगलवार को लीला का शुभारंभ किया गया। लीला के अंत में राम ने 31 बाणोZं से रावण का वध किया। बाद में मेला ग्राउंड में रावण का विशालकाय पुतला जलाया गया। श्री राम के उदघोष से पूरा परिसर राम मय हो गया। सुरक्षा व्यवस्था का कड़ा बंदोबस्त रहा पुलिस चप्पे चप्पे पर तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें