फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने की तैयारियों की समीक्षा

Tue, 20 Sep 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
निर्देश - फोटो : अरम उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
वीडियो कांफ्रेंस में दिए बूथों की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश
 विधानसभा चुनाव का समय निकट आने के साथ ही शासन-प्रशासन ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वीडियो कांफ्रेंस कर डीएम, एसपी से जिले की तैयारियों की जानकारी ली और बूथों की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह एनआईसी के कांफ्रेंस रूम में 11  बजे शुरू हुई समीक्षा में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने 15 सितंबर से चल रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत सभी बूथों पर मतदाताओं को फार्म 6, 7 और 8 उपलब्ध होने चाहिए। रविवार को विशेष अभियान चलाकर प्रत्येक बूथ पर बीएलओ की उपस्थित में कैंप लगवाने के निर्देश भी दिए। मुख्य चुनाव अधिकारी ने चुनाव से पूर्व जिले के सभी बूथों की स्थिति का अध्ययन कर उनकी व्यवस्थाएं कराने के निर्देश दिए। चुनाव तैयारियों के साथ पुलिस से भी ऐसे स्थानों को चिन्हित करने के निर्देश दिए, जहां चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार का झगड़ा अथवा बाधा उत्पन्न हो सकती है। वीडियो कांफ्रेंस में डीएम मासूम अली सरवर, एसपी मुनिराज, एडीएम अजयकांत सैनी, एएसपी विकास वैद्य, सीओ निर्मल बिष्ट, भुवनेश गौतम, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रमोद जौहरी, दीपेंद्र जौहरी सहित कई अधिकारी कर्मचारी थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें