फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में उत्तराखंड के अधेड़ की मौत

Wed, 23 Mar 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो / पूरनपुर/गजरौला।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
होली पर पुत्री के घर सामान लेकर जा रहा था
मातम में बदलीं होली की खुशियां 
अन्य हादसों में कई लोग हुए जख्मी
बाइक की भिड़ंत में होली पर पुत्री के घर गांव मटेहना कालोनी नंबर पांच जा रहे उत्तराखंड के उधम सिंह नगर निवासी 45 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दूसरी घटना गांव कढेरचौरा के समीप हुई। बाइक की भिड़ंत में गांव कढेरचौरा निवासी ज्ञान प्रकाश उसकी पत्नी ज्ञान देवी और दो वर्षीय पुत्र धीरज घायल हो गया। एक अन्य स्थान पर चलती बाइक गिर जाने से गांव सुल्तानपुर निवासी प्रदीप घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। गंभीर हालत में प्रदीप को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
बाइक की भिड़ंत में उत्तराखंड के अधेड़ की मौत की घटना आसाम हाइवे पर माला जंगल में गढ़ा मंदिर के समीप बुधवार को अपरान्ह करीब ढाई बजे हुई। जराकोठी पुलिस चौकी इंचार्ज अभय पांडेय ने बताया कि उत्तराखंड के जिला उधमसिंह नगर के थाना गदरपुर के गांव अलखदेवी निवासी राजेंद्र प्रसाद बाइक से होली पर अपनी पुत्री के घर घुंघचाई पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव मटेहना कालोनी नंबर पांच जा रहे थे। सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक मेें टक्कर हो गई। हादसे में राजेंद्र प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दूसरी बाइक सवार बरखेड़ा थाना के गांव अरमियाबोझ निवासी धर्म सिंह को हिरासत में लेकर उसकी और मृतक की बाइक को भी कब्जे में ले लिया गया है। उधर, घटना की जानकारी पर मृतक की पुत्री के परिवार वालों में कोहराम मच गया। पुत्री के परिवार वाले मौके पर भी पहुंचे। हिरासत मे लिए धर्म सिंह ने बताया कि बाइकों की टक्कर आमने-सामने नहीं हुई। उसकी बाइक से मृतक की बाइक पीछे से टकराई है। मृतक की बाइक तेज गति से होने के चलते काफी दूर तक सड़क पर वह घिसटता चला गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना मंगलवार की शाम को गांव कढेरचौरा के समीप हुई। ज्ञान प्रकाश ने बताया कि मंगलवार की शाम को गांव सेहरामऊ से बाइक से घर आ रहा था। आसाम हाइवें पर गांव कढेरचौरा के समीप सामने से आए बाइक चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी पत्नी और पुत्र घायल हो गए। एक अन्य घटना में बाइक से गिरकर गांव सुल्तानपुर निवासी 21 वर्षीय प्रदीप घायल हो गए। प्रदीप ने बताया कि गांव जोगराजपुर से बाइक से वह गांव लौट रहा था। रास्ते में चलती बाइक अचानक गिर जाने से वह घायल हो गया।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें