फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल का आढ़तियों ने फूंका पुतला

विज्ञापन
पीलीभीत मंडी समीति परिसर में बनवारी लाल कंछल के बयान के विरोध में पुतला दहन करते खाद्यान्न आढ़ती - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। खाद्यान्न आढ़ती कल्याण समिति से जुड़े व्यापारियों ने व्यापार मंडल के राष्ट्रीय नेता बनवारीलाल कंछल का पुतला दहन किया। व्यापारियों का कहना था कि किसानों के हितों को देखते हुए प्रधानमंत्री ने तीनों कृषि कानून वापस लिए हैं। इससे किसान और व्यापारी दोनों खुश हैं।
विज्ञापन

मंडी गेट पर समिति से जुड़े तमाम व्यापारी एकत्र हुए और कहा कि कृषि कानून वापस लेने के बाद मंडी व्यापारियों एवं किसानों में खुशी है। व्यापारी भी निर्णय का स्वागत करते हैं। मगर कुछ व्यापार मंडल जैसे बनवारी लाल कंछल गुट ने इसके विपरीत मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर कहा कि मंडी से बाहर कोई मंडी शुल्क न हो और मंडी समिति का नियंत्रण खत्म कर दिया जाए। मांग पूरी नहीं होने पर 18 दिसंबर से हड़ताल करने की बात कही गई है। इससे मंडी में कार्यरत सभी आढ़तियों में कंछल गुट के प्रति रोष है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल है। जिन्होंने प्रमुखता से लिखा है कि मंडी के बाहर मंडी शुल्क को समाप्त कर दिया जाए और मंडी समिति के कंट्रोल को खत्म कर दिया जाए। जिसका हम पुरजोर विरोध करते हैं। विरोध प्रदर्शन के बाद आढ़तियों ने मंडी गेट उनका पुतला फूंका। इस दौरान समिति के अध्यक्ष विजय पाल सिंह, महामंत्री उमेश कुमार गंगवार, पूर्व अध्यक्ष रवि गंगवार, प्रकाशवीर, अशोक अग्रवाल, अभिषेक सिंह गोल्डी, सचिन सिंह, विनोद गुप्ता, दीपक गोयल, साहिल अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, सुमित सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें